
School Holidays in August 2025: आज जुलाई महीने का आखिरी दिन है और कल से अगस्त का महीना लगने वाला है। अगस्त महीने का इन्तजार छात्र कब से कर रहें हैं क्योंकि इस महीने बच्चों की छुट्टियां पड़ती है। अगस्त में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे। बरसात के कारण जुलाई में बच्चों की खूब छुट्टियां पड़ी। अब अगस्त महीने में बच्चों को घूमने का मौका फिर मिलने वाला है खास पर्व के आलावा छात्रों को रेनी डे की भी छुट्टियां मिल सकती है।
अगर में त्यौहार की तो छुट्टियां मिलती ही मिलती है साथ ही राष्ट्रीय अवकाश भी मिलेगा। यानी की एक छुट्टी 15 अगस्त 2025 को भी रहेगी। इसके अलावा एक और छुट्टी मिलने वाली है जिससे बच्चों को आराम करने का फुल मौका मिलने वाला है। अभी बच्चे कन्फ्यूज है कि किस दिन उनकी छुट्टियां रहनी वाली है ताकि वे पहले से कहीं जाने का प्लान बना सके। आइए इन लॉन्ग वीकेंड के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
यह भी देखें- 31 जुलाई को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, जानें क्या-क्या होगा बंद, क्या है छुट्टी की वजह
अगस्त में इस दिन रहेंगे स्कूल बंद
अगस्त महीने में कई दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। कई राज्यों में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बच्चों की छुट्टियां रहने वाली है। स्वतंत्रता दिवस में देश के अधिकतर स्कूलों में भव्य तरीके से प्रोग्राम किए जाते हैं।
अगस्त महीने में ख़ास अवकाश
- 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन की छुट्टी मिलने वाली है। यह भारत का एक प्रसिद्ध भाई-बहन का पर्व है।
- 15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस है इस बार देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
- जन्माष्टमी का त्यौहार 16 अगस्त 2025 को आने वाला है इस दिन बच्चों की छूट रहेगी। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मदिवस मनाते हैं।
- 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाएगा। इस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।
अगस्त में मिलेगी लम्बी छुट्टियां
इस साल अगस्त में बच्चों की लम्बी छुट्टियां पड़ने वाली है।
- शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी 15 अगस्त को रहेगी।
- इसके दूसरे दिन 16 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी मिलने वाली है।
- 17 अगस्त सरकारी छुट्टी यानी की रविवार की ही है।
- यानी आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है।