
Mera Ration 2.0: देश में राशन बांटने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा Mera Ration 2.0 ऐप को लॉन्च किया गया है। यह ऐप आपके फ़ोन में रहेगा यानी की अब आपका फ़ोन ही राशन कार्ड बन जाएगा। सरकार चाहती है कि देश के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन योजना का लाभ मिल सके इसलिए इस कदम को उठाया गया है। इस ऐप में आपको केवल राशन लेने की सुविधा ही नहीं बल्कि कई सुविधाएं भी मिल रही है। तो चलिए आज इस लेख में हम जानेंगे कि इस ऐप का इस्तेमाल कैसे करते हैं और इससे क्या क्या लाभ मिलेंगे।
यह भी देखें- Farmer ID Registration 2025: किसानों के लिए फार्मर आईडी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू जानें पूरा प्रोसेस
Mera Ration 2.0 ऐप के क्या लाभ हैं?
Mera Ration 2.0 ऐप भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक लाभकारी ऐप है जो राशनकार्ड धारकों को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं प्रदान करता है। इस ऐप की सहायता से आप अपने राशन का हिसाब किताब और किसी भी जगह से राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लाभ निम्न प्रकार से हैं।
अब राशन मिलेगी आसानी से
यह ऐप उन लोगों के लिए ख़ास है जो कि अपने घर से किसी दूसरी जगह रहते हैं अथवा किसी काम के चक्कर में बाहर गए हैं। इस ऐप की सहायता से आप देश के किसी भी कोने से अपनी राशन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने इस ऐप पर सभी राज्यों के राशन डेटा को अटैच कर लिया है।
लेन देन की पूरी जानकारी मिलेगी
इस ऐप के माध्यम से आपको अपने राशन की हर लेन देन की जानकारी ऑनलाइन मिलती रहेगी। यानी की अब से राशन वितरण के कार्य में कोई भी परेशानी नहीं आने वाली है। राशन का हिसाब चेक करने के लिए आपको ऐप के आधार नंबर अथवा राशन कार्ड नंबर से लॉगिन कर लेना है। लॉगिन प्रक्रिया के बाद आप अपनी राशन का हिसाब चेक कर सकते हैं। अब राशन लेने और देने में किसी भी प्रकार का धोखा नहीं होगा।
जानकारी होगी ऑनलाइन अपडेट
इस ऐप की एक खासियत बात है कि आपको राशन कार्ड में कोई बदलाव करने के लिए दफ्तर अथवा राशन दुकान पर बार बार नहीं जाना होगा। आप घर बैठे इस ऐप की सहायता से अपना मोबाइल नंबर और परिवार के नए सदस्य का नाम ऐड करके अपडेट कर सकते हैं। यानी की इसके इस्तेमाल से आपका समय और खर्चा दोनों बचने वाले हैं।
नजदीकी दुकान का पता करें
यदि आप किसी काम के लिए बाहर किसी शहर में आए हैं तो यह ऐप आपको राशन की दुकान ढूंढने में मदद करेगा। ऐप में आप अपने आस पास वाली राशन की दुकान की जानकारी चेक कर सकते हैं।
राशन से जुड़ी अपडेट्स
राशन नियमों में यदि कुछ बदलाव होता है तो आपको इस ऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन मिल जाएगा। आप राशन से सम्बंधित कोई भी खबर आसानी से पता कर सकते हैं।