
महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है। इस प्रकार झारखण्ड सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और लड़कियों को प्रति माह 2500 रूपए की आर्थिक सहयता दी जाती है। इस राशि के इस्तेमाल से महिला अपनी आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है जिससे उसे किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना होगा। आइए इस योजना का लाभ कैसे ले से सम्बंधित पूर्ण जानकारी इस लेख में जानते हैं।
यह भी देखें- PMJJBY: सिर्फ ₹436 में पाएं ₹2 लाख का जीवन बीमा, हर भारतीय के लिए जरूरी स्कीम!
मइयां सम्मान योजना क्या है?
मइयां सम्मान योजना की शुरुवात झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई थी जिसमें केवल महिलाऐं और लड़कियां हो आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के अभी तक 10वीं क़िस्त का लाभ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बार करीबन 57 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला है। प्रत्येक क़िस्त में 2500 रूपए की राशि डीबीटी द्वारा लाभार्थी महिला के खाते में भेजी जाती है। योजना को पूरे राज्य में लागू किया है जिसका लाभ सभी महिलाओं को मिल रहा है।
योजना की 11वीं क़िस्त का लाभ राज्य के कुछ जिलों में 20 जुलाई से भेजना शुरू कर दिया है। बाकी महिलाओं के खाते में क़िस्त जुलाई की अंतिम तारीख तक भेजी जा सकती है।
योजना में आवेदन हेतु पात्रता/मानदंड
योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को पात्रता और मानदंड का पालन करना है।
- योजना में केवल महिलाऐं ही आवेदन कर सकती है।
- महिला झारखण्ड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 50 वर्ष की बीच होनी अनिवार्य है।
- महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना आवश्यक है।
- झारखण्ड सरकार का राशन कार्ड भी होना चाहिए।
- परिवार से कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- महिला अथवा परिवार टैक्स न भरता हो।
- किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ ले रही महिला को स्कीम लाभ नहीं दिया जाएगा ,
योजना में आवेदन कैसे करें?
भर्ती में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दो प्रक्रिया शुरू की है। दोनों ही प्रक्रिया बहुत आसान है आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरीके से आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिला को https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट पर क्लिक करना है।