News

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 11% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। महंगाई भत्ता अब 11% बढ़ने वाला है। पांचवे और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर वेतन पाने वालों को यह लाभ मिलेगा।

Published On:
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 11% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

DA Hike: क्या आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल ही में उत्तराखंड की सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी सभी कर्मचारियों को राहत प्रदान करने वाली है। बता दें DA सिर्फ 3-4% नहीं बल्कि 11% तक बढ़ने वाला है। आइए जानते हैं यह बढ़ी हुई दरें किस तिथि से लागू होने वाली है और किन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने वाला है।

यह भी देखें- इन 3 जातियों को मिल सकता है आरक्षण का फायदा, सर्वे हो चुका पूरा, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

महंगाई भत्ता 11% बढ़ा

यह जानना आपको बेहद जरुरी है कि बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ किन कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें जिन कर्मचारियों को पांचवे और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर सैलरी दी जाती है वे इसका लाभ ले सकते हैं। इन कर्मचारियों के लिए अलग अलग बढ़ोतरी तय की गई है।

बता दें पांचवे वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए DA 466% किया जाएगा जो कि पहले 455% था। यानी की इसमें 11% की वृद्धि की जाएगी। वहीं छठे वेतनमान कर्मचारियों के लिए DA में 6% की वृद्धि होगी जिससे DA 246% से बढ़कर 252% हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें यह वृद्धि के दरें 1 जनवरी 2025 से लागू कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने दी आपदा में राहत

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य के कर्मचारियों को तो बढ़ोतरी का लाभ दिया है साथ में राज्य के विकास और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों को सुधारने के लिए बड़ी घोषणा की है।

हाल ही में सीएम ने चमोली के भूंदसाव से प्रभावित ज्योत्रिमठ क्षेत्र के लिए 516 करोड़ रूपए की योजना को शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा राज्य के अन्य विकास कार्य जैसे 52 नए देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 40.49 करोड़ रूपए एवं 5 करोड़ का बजट पेयजल निगम परियोजना के लिए निकाला गया है।

DA Hike
Author
Rohit Kumar

Follow Us On

Leave a Comment