News

Aadhaar कार्ड की नई ऐप! अब चेहरा दिखाकर होगा वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी की जरूरत नहीं

नए आधार ऐप के जरिए आप QR कोड को स्कैन करके अपने आधार को सुरक्षित और डिजिटल रूप से शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में आपको कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है।

Published On:
Aadhaar कार्ड की नई ऐप! अब चेहरा दिखाकर होगा वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी की जरूरत नहीं

देश में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले आधार कार्ड दस्तावेज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें काफी टाइम पहले से कहा जा रहा था कि Aadhaar App को जल्द ही लॉन्च किया गया है। आखिर आप यह Google Play Store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से अब आधार कार्ड डिजिटल रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पहचान वेरिफिकेशन प्रक्रिया को भी चेंज कर दिया गया है। पहले सिम लेते समय, होटल अथवा एयरपोर्ट में आधार कार्ड की फोटो कॉपी नहीं दिखानी होगी। तो चलिए इस ख़ास ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी देखें- फोन बन जाएगा राशन कार्ड! Mera Ration 2.0 डाउनलोड करें और जानें इसके फायदे

नई Aadhaar App क्या है?

नई आधार ऐप एक डिजिटल ऐप है इसमें आपकी पहचान को डिजिटल तरीके से सत्यापित कर सुरक्षित किया जाता है। आप इस इसकी सहायता से आप आधार से जुडी कोई भी जानकारी ऑनलाइन साझा कर सकते हैं यानी की अब आपको कागजी दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं है। लेकिन बता दें इस ऐप का इस्तेमाल केवल एंड्रॉइड फ़ोन वाले लोग ही कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहुत पहले जानकारी दी थी कि नया आधार ऐप लॉन्च होगा और इससे बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी।

ऐप को इंस्टॉल और इस्तेमाल का तरीका

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना है और सर्च के बटन में Aadhaar लिखकर सर्च करना है। आप आपको यह ऐप इंस्टॉल करनी है। आपको यह ऐप उस मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड करनी है जिसमें आपने आधार से लिंक सिम लगाई हो।
  • डाउनलोड होने के बाद ऐप ओपन करें और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है। इसके बाद ऐप आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेजेगी।
  • अब आपको वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए फेस ऑथेंटिकेशन के थ्रो आपका चेहरा वेरीफाई किया जाएगा। फिर आपको 6 नंबर के पिन को सेट करके लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।

ऐप में मिलेगी सुविधाएं

जब आप ऐप में लॉगिन हो जाते हैं उसके बाद आप इसका इस्तेमाल करके इसका लाभ उठा सकते हैं। आपको इसमें कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है।

  • इस ऐप में आपको QR कोड की सुविधा मिलती है। आप इसे स्कैन करके अपनी आधार से जुडी जानकारी डिजिटल रूप से साझा कर सकते हैं।
  • आपको इसमें एक Share ID का ऑप्शन मिलता है जिससे आप डिजिटल आधार शेयर कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको क्यूआर स्कैन का ऑप्शन भी मिलता है। आप QR कोड स्कैन करके आधार शेयर कर सकते हैं। ऐप आपसे परमिशन मांगेगी की आप किस डिटेल्स को शेयर करने वाले हैं। आप चेहरे से वेरिफिकेशन करके आधार जानकारी को शेयर कर सकते हैं।
Aadhaar Card
Author
Rohit Kumar

Follow Us On

Leave a Comment