News

Petrol Price Reality: ₹52 वाला पेट्रोल ₹94 में क्यों बिक रहा है? जानें इसके पीछे की पूरी वजह

क्या आपने कभी सोचा है की पेट्रोल पंप पर ₹52 वाला पेट्रोल ₹94 में क्यों मिल रहा है। सरकार ने इस बात का खुलासा किया है आइए इसका असली सच जानते हैं।

Published On:
Petrol Price Reality: ₹52 वाला पेट्रोल ₹94 में क्यों बिक रहा है? जानें इसके पीछे की पूरी वजह

Petrol Price Reality: ये जानकारी जानकर तो आप हैरान ही हो जाओगे कि एक लीटर पेट्रोल 52 रूपए के बदले 94 रूपए में बिक रहा है। यह आपको एक झूठ या फिर मजाक लग रहा होगा लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। जानकारी के लिए बता दें पेट्रोल पम्प पर आप जो पेट्रोल और डीजल प्रति रूपए लीटर खरीदते हैं यह उसकी असली कीमत नहीं होती है बल्कि इससे बहुत कम होती है लेकिन सरकार इस पर अन्य खर्चे जोड़ती है जिससे यह हमें महंगा मिलता है। तो चलिए इस पूरी जानकारी को आगे लेख में जानते हैं।

यह भी पढ़ें- Bijli Bill राहत: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी खुशखबरी, अगले महीने कम आएगा बिल जानिए वजह

1 लीटर पेट्रोल की कीमत का कैलकुलेशन

पेट्रोल और डीजल की कीमतें आए दिन एक जैसी नहीं रहती है यह कभी भी बढ़ और घट सकती है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रूपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। लेकिन इसके बेस प्राइस की बात करें तो वह केवल 52.83 रूपए प्रति लीटर है। जानकारी के लिए बता दें इस बेस प्राइस की कीमत कुछ अन्य खर्च के कारण बढ़ता है जैसे कि किराया, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैल्यू एडेड टैक्स आदि। आइए जानते हैं कि प्रति लीटर पर इनका क्या खर्चा अथवा फीस लगती है।

इसमें पेट्रोल ले जाने का किराया ₹0.24 प्रति लीटर लगता है। एक्साइज ड्यूटी- ₹21.90 प्रति लीटर लगता है यह केंद्र सरकार का टैक्स होता है। डीलर कमीशन- ₹4.40 प्रति लीटर और वैल्यू एडेड टैक्स (VTA)- ₹15.40 प्रति लीटर राज्य सरकार द्वारा टैक्स लिया जाता है।

अब यदि हम बेस प्राइस पर यह सब खर्चा जोड़ते हैं तो कुल 94.77 रूपए होते हैं।

(52.83+ 0.24+ 21.90+ 4.40+ 15.40 = 94.77)

यह भी पढ़ें- Income Tax Alert: बिना आधार OTP वेरिफिकेशन नहीं होगा ये जरूरी काम जानें नया नियम

1 लीटर डीजल की कीमत का कैलकुलेशन

उदाहरण के लिए हम आपको दिल्ली में डीजल प्राइस की जानकारी देते हैं। यहाँ पर यह 87.67 रूपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि इसका बेस प्राइस है वह ₹53.75 है। आपको बता दें इसमें प्रति लीटर ₹0.26 का किराया, डीलर कमीशन ₹3.03 प्रति लीटर, एक्साइज ड्यूटी ₹17.80 प्रति लीटर और VAT ₹12.83 प्रति लीटर आदि इन सबका खर्चा जोड़ा जाता है। अब इस प्राइस को अगर आप कैलकुलेट करते हैं तो प्रति लीटर डीजल का प्राइस ₹87.67 आएगा।

Petrol Price Petrol Price Reality
Author
Rohit Kumar

Follow Us On

Leave a Comment