
LPG Cylinder Price Cut: क्या आप एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान है और झारखण्ड के निवासी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही 4 जुलाई को राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है जिसके तहत 24 जिलों में गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। इस फैसले से राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं LPG गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अब कितना खर्चा करना होगा।
यह भी पढ़ें- Income Tax Alert: बिना आधार OTP वेरिफिकेशन नहीं होगा ये जरूरी काम जानें नया नियम
शहरों में क्या है एलपीजी सिलेंडर के दाम
झारखण्ड राज्य में गैस सिलेंडर के दाम शहरों में अलग अलग हैं। सरायकेला-खरसांवा और जमशेदपुर में गैस सिलेंडर के दाम सबसे कम हैं। यहां पर सिलेंडर का दाम 892.50 रूपए है। वही झारखंड की राजस्धानी रांची में गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रूपए हो गई है। इसके साथ यही रेट धनबाद, बोकारो, दुमका, गढ़वा और गिरिडीह शहरों में भी हुए हैं। चाईबासा में इसकी कीमत 902 रूपए तो हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा जैसे शहरों में यह में 912 रूपए की कीमत में मिल रहा है।
क्या गैस सिलेंडर की कीमत में होगा बदलाव?
गैस सिलेंडर की कीमतें हमेशा एक जैसी नहीं रहती है समय समय पर इनमे बदलाव होता रहता है। जानकारी के लिए बता दें सिलेंडर का दाम तेल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। कभी तो 15-20 दिनों में ही कीमतें बदल जाती है। यानी की कीमत घटती बढ़ती रहती है।
सिलेंडर गैस से सम्बंधित कुछ आवश्यक जानकारी
यदि आप गैस सिलेंडर सब्सिडी चेक करना चाहते हैं तो आप MyLPG पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। गैस कनेक्शन से जुड़ी कोई भी समस्या होती है तो आप ऑनलाइन पोर्टल अथवा 1906 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके कंप्लेंट कर सकते हैं। सिलेंडर गैस भरवाने से पहले नए रेट जरूर चेक करें।